शिक्षा एक ऐसा विषय है जिसका क्षेत्र केवल किसी राष्ट्र विशेष तक ही सीमित नहीं होता। शिक्षा का महत्व सार्वभौमिक है और इसका सीधा संबंध मनुष्य के मस्तिष्क और उसके हृदय से है। शिक्षा व्यक्ति की गरिमा की पोषक तथा मानवता के आत्मिक पक्ष की परिचायक है। शिक्षा के द्वारा ही हम किसी व्यक्ति या समाज की उन्नति या अवनति की पहचान करते हैं।
संस्कारम् पाठशाला शिक्षा प्रणाली प्राचीन और सनातन भारतीय ज्ञान व विचार की समृद्ध परंपरा के आलोक में स्थापित की गई है। संस्कारम् पाठशाला की शैक्षिक प्रणाली का उद्देश्य अच्छे इंसानों का विकास करना है—जो तर्कसंगत विचार और कार्य करने में सक्षम हों,
जिनमें करुणा और सहानुभूति, साहस व लचीलापन, वैज्ञानिक चिंतन और रचनात्मक कल्पनाशक्ति, नैतिक मूल्य एवं दृढ़ आधार हो। संस्कारम् पाठशाला में प्रत्येक छात्र का स्वागत किया जाता है और उसकी देखभाल भी की जाती है। यहां एक सुरक्षित और प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण उपलब्ध है। सभी छात्रों को सीखने के लिए विविध प्रकार के अनुभव प्रदान किए जाते हैं तथा अध्ययन हेतु उत्तम बुनियादी ढांचा और संसाधन उपलब्ध हैं।
आज मैं, संस्कारम् पाठशाला के शैक्षणिक परिणामों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों को भी देख रहा हूं। इसके पीछे संस्थान के संरक्षक, शिक्षकगण तथा समस्त कर्मचारियों की कठोर श्रम-साधना, पुरुषार्थ और दृढ़ संकल्पशक्ति निहित है।
मैं आशा करता हूं कि संस्कारम् पाठशाला निरंतर नए आयामों को छूती रहेगी।
(धन्यवाद!)